Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने कठपुरवा मिनी स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश.
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कठपुरवा गांव स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनपद के सभी विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
sonbhadra
6:50 PM, Jan 8, 2026
Share:


डीएम द्वारा सभी ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम बनाने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कठपुरवा गांव स्थित मिनी स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और जनपद के सभी विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी से जनपद में स्थापित मिनी स्टेडियमों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्हें बताया गया कि बभनी, रॉबर्ट्सगंज, नगवा और घोरावल सहित चार ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में मिनी स्टेडियम स्थापित हैं। इन सभी चारों स्टेडियमों में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने जनपद आगमन के दौरान सभी विकास खंडों में मिनी स्टेडियम बनाने की बात कही थी। जिन विकास खंडों में अभी तक मिनी स्टेडियम नहीं बने हैं, वहां स्थल का चयन कर प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने स्टेडियम के ग्राउंड का भी निरीक्षण किया और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में मिली पुरानी बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण के लिए पत्राचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
