मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news 6 women buried due to mudslide in kirwani forest 3 women died rescue continues

Sonbhadra News: किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से 6 महिलाएं दबी, 3 महिलाओं की मौत, रेस्कीयू जारी.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे वहां काम कर रही करीब छह महिलाएं दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में चीख-पुकार मच उठी। जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई थीं।

sonbhadra

12:14 PM, Feb 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: किरवानी जंगल में मिट्टी धंसने से 6 महिलाएं दबी, 3 महिलाओं की मौत, रेस्कीयू जारी.
logo

राहत और बचाव कार्य जेसीबी की मदद से जारी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खुदाई के दौरान अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रही करीब छह महिलाएं दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गांव में चीख-पुकार मच उठी। जानकारी के अनुसार गांव की महिलाएं जंगल में छुही मिट्टी निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और छह महिलाएं उसके नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी मशीन की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक 3 महिलाओं के शव मलबे से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि 1 महिलाओं की तलाश जारी है। वहीं 2 महिलाओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही घायलों को अस्पताल में इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.