Chandauli News: टूटी फूटी झोपड़ी में चल रहा था जुए का अड्डा पुलिस ने मारा छापा.
"पुलिस ने दोनों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना मुगलसराय की टीम शामिल रही।"
chandauli
11:02 AM, Feb 23, 2026
Share:


मुगलसराय पुलिस की ग्राफ्ट में पकड़े गए जुआरी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे दो युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रायल मैरिज हाल के बगल में पीले तिरपाल से घिरे स्थान पर की गई, जहां फड़ लगाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौके से नकदी और जुआ खेलने से संबंधित सामग्री बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद थाना मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से फड़ पर रखे कुल 1789 रुपये, एक कापी और चिट कार्ड लिखी सात रसीदें बरामद हुईं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कृष्ण कुमार यादव (38 वर्ष) निवासी दारानगर, वाराणसी और नितिन कुमार (28 वर्ष) निवासी हिनौली तड़ियापार कोतवाली मुगलसराय के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे जुआ खेलकर होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाते थे।
