Chandauli News: रास्ते के विवाद का हुआ समाधान, पुलिस की पहल पर दोनों पक्षों में सुलह.
"बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया है और उन्हें आपसी सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी विवाद को समय रहते सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।"
chandauli
5:28 PM, Apr 16, 2026
Share:


मौके पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष दोनों पक्षों को बातचीत कर समझाते हुए
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चकरा गांव में लंबे समय से चल रहे रास्ते के विवाद को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुलझा दिया। बुधवार शाम बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति से विवाद खत्म कराया और आने-जाने के लिए पांच फीट का रास्ता निर्धारित कराया।
जानकारी के अनुसार, चकरा गांव निवासी अनिल यादव पुत्र बुल्लू यादव और आशीष यादव पुत्र बनारसी यादव के बीच घर तक पहुंचने के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष पट्टीदार हैं और एक-दूसरे के घर के पास ही मकान होने के कारण रास्ते को लेकर तनाव बना हुआ था। विवाद इस कदर बढ़ गया था कि दोनों पक्षों ने बांस लगाकर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया था, जिससे रोजाना कहासुनी और मारपीट की स्थिति बन रही थी। कुछ महीने पहले विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के परिजनों को घर छोड़कर दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी थी। मामले की शिकायत मिलने पर बलुआ पुलिस सक्रिय हुई।
विज्ञापन
बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद की जड़ को समझा। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति पर राजी हुए। पुलिस की पहल पर अनिल यादव के घर आने-जाने के लिए पांच फीट चौड़ा रास्ता निर्धारित किया गया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया गया है और उन्हें आपसी सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी विवाद को समय रहते सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
