मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news dead body of missing youth found in ganga suspicion of murder due to betting connection

Chandauli News: गंगा में मिला लापता युवक का शव, बेटिंग कनेक्शन से हत्या की आशंका.

"मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहन जांच में जुटी है।"

chandauli

6:59 PM, Apr 5, 2026

Share:

Chandauli News: गंगा में मिला लापता युवक का शव, बेटिंग कनेक्शन से हत्या की आशंका.
logo

हर्षित वर्मा की फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के पास गंगा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कानपुर के साकेत नगर निवासी 26 वर्षीय हर्षित वर्मा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

Img

परिजनों के अनुसार, हर्षित पिछले चार दिनों से लापता था। उसकी गुमशुदगी वाराणसी के लंका थाने में पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। परिवार ने बताया कि हर्षित बनारस में काम करता था और होली के दौरान दोस्तों के साथ घर आया था। वापस लौटने के बाद से उसका व्यवहार संदिग्ध हो गया था और अचानक उसका फोन बंद हो गया।रविवार को जब उसके मोबाइल से कॉल आया तो परिजनों को उम्मीद जगी, लेकिन बाद में पता चला कि कॉल पुलिस की ओर से था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की और हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन

Img

मामले में एक नया मोड़ तब आया जब हर्षित के मोबाइल से कुछ वॉयस नोट्स और मैसेज सामने आए। इनमें उसने कुछ लोगों पर दबाव बनाने और सट्टेबाजी में फंसाने का आरोप लगाया था। उसने कुछ नाम भी साझा किए थे, जिन्हें उसने अपनी परेशानी का जिम्मेदार बताया था। परिजनों का आरोप है कि हर्षित को जबरन वाराणसी बुलाया गया और उस पर पैसों का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं पुलिस सभी पहलुओं हत्या, आत्महत्या या अन्य कारण को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मु


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.