Sonbhadra News: छठ घाट पर नहाने के दौरान युवक डूबा, मचा हड़कंप.
चोपन थाना अंतर्गत में सोन नदी के छठ घाट पर युवक डूबा। नहाने के दौरान चप्पल पकड़ने के दौरान युवक गया गहरे पानी में। युवक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा, पुलिस और गोताखोर कर रहे तलाश, SDRF टीम को भी बुलाया गया।
sonbhadra
3:35 PM, Apr 16, 2026
Share:


पुलिस और गोताखोर द्वारा डूबे युवक की तलाश जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
जनपद के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी स्थित छठ घाट पर गुरुवार को एक हादसा हो गया, नहाने के दौरान वाहन स्वामी का भाई नदी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबे व्यक्ति की पहचान 35 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामेश्वर लाल निवासी चाचीवाद वड़ा, थाना फतेहपुर, जिला सीकर (राजस्थान) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह वाहन ख़राब होने के बाद वाहन स्वामी भाई के साथ वाहन मिस्त्री लेने चोपन आया था। जानकारी के मुताबिक, मारकुंडी क्षेत्र में वाहन खराब होने के कारण उसने अपना वाहन खड़ा कर दिया था। इसके बाद चोपन की तरफ आया, इसी दौरान वह अपने भाई और साथी के साथ सोन नदी के छठ घाट पर पहुंचा और नहाने का निर्णय लिया। नहाने के दौरान उसकी चप्पल पानी में बहने लगी, जिसे पकड़ने के प्रयास में वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया। साथ में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो चुका था। घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस द्वारा SDRF टीम को भी सूचना दी गई है, ताकि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोन नदी के इस घाट पर कई स्थानों पर अचानक गहराई बढ़ जाती है, जिससे इस प्रकार के हादसों का खतरा बना रहता है।.
