Sonbhadra News: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व धूमधाम से संपन्न, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़.
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध श्री कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण किया गया। जिले के प्राचीन श्री कैलाश मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
sonbhadra
7:01 PM, Apr 19, 2026
Share:


विशेष ट्रेन का कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध श्री कैलाश मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसी क्रम में, मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम का जनपद स्तर पर सजीव प्रसारण किया गया। जिले के प्राचीन श्री कैलाश मंदिर और अन्य शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ भगवान शिव की आराधना की और प्रदेश व जनपद की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री द्वारा तीर्थयात्रियों की विशेष ट्रेन को रवाना किए जाने के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और देखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यदोष मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को प्रदेश सरकार द्वारा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनपद में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊर्जा प्राप्त हुई, जिससे क्षेत्र में आस्था और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
