मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news police cisf march for peace on holi ramadan warning given to anti social elements

Sonbhadra News: होली-रमजान पर शांति के लिए पुलिस-सीआईएसएफ का मार्च, असामाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी.

ओबरा थाना क्षेत्र में आगामी होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 फरवरी, 2026 को पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने रूट मार्च किया। इस मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने किया।

sonbhadra

7:57 PM, Feb 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: होली-रमजान पर शांति के लिए पुलिस-सीआईएसएफ का मार्च, असामाजिक तत्वों को दी गई चेतावनी.
logo

ओबरा में क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने किया मार्च का नेतृत्व।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र में आगामी होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 21 फरवरी, 2026 को पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने रूट मार्च किया। इस मार्च का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने किया। रूट मार्च में प्रभारी निरीक्षक ओबरा, थाना ओबरा का पुलिस बल और सीआईएसएफ के जवान शामिल थे। यह मार्च क्षेत्र के मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना था। सीओ अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने, हुड़दंग करने या कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को थाना ओबरा में शांति समिति की बैठक भी की गई थी। इस बैठक में आगामी त्योहारों को लेकर स्थानीय नागरिकों, पत्रकार बंधुओं और अन्य लोगों के साथ होलिका तथा रमजान माह के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ओबरा थर्मल पावर प्लांट में सीआईएसएफ यूनिट और स्थानीय पुलिस ने मिलकर पूरे ओबरा कस्बे में फ्लैग मार्च किया, जिसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाना और अराजक तत्वों को संदेश देना है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.