Sonbhadra News: तालाब में डूबने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम.
राबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र में युवक की डूबने से मौत हो गई। भैंस को निकालने के लिए तालाब में उतरा था युवक। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
sonbhadra
2:20 PM, Apr 17, 2026
Share:


भैंस निकालने के दौरान गहरे पानी में समाया अधेड़।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क चौकी अंतर्गत एक दर्दनाक हादसे में अधेड़ की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुर्क क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति शुक्रवार सुबह अपनी भैंस को लेकर गांव के पास स्थित तालाब की ओर गया था। इसी दौरान भैंस तालाब में चली गई, जिसे निकालने के लिए व्यक्ति खुद पानी में उतर गया। बताया जा रहा है कि तालाब गहरा होने के कारण युवक अचानक असंतुलित हो गया और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया। अधेड़ की डूबने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुछ साहसी युवकों ने तालाब में छलांग लगाकर अधेड़ को खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद अधेड़ को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति को आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय रजिन्दर यादव पुत्र स्व चन्दन यादव निवासी रौप के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
