Sonbhadra News: महीनों से भुगतान नहीं मिल पाने की वजह से स्वास्थ्य अधिकारी परेशान, सीडीओ से मिलकर बताई समस्या.
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को कई महीनों से भुगतान नहीं मिल रहा है। इस संबंध में तीन दर्जन से अधिक सीएचओ ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है।
sonbhadra
9:09 PM, Jan 12, 2026
Share:


सरकार के सभी कार्यक्रमों को ईमानदारी से पूरा करने के बावजूद परेशान है स्वास्थ्य अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) को कई महीनों से भुगतान नहीं मिल रहा है। इस संबंध में तीन दर्जन से अधिक सीएचओ ने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जागृति अवस्थी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताई। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वेतन और अन्य भत्तों का भुगतान नहीं हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, उन्हें पिछले एक साल से परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव (PBI), यात्रा भत्ता (TA) और कम्युनिकेशन भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वे सरकार के सभी कार्यक्रमों को ईमानदारी से पूरा कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भुगतान न मिलने से परेशान सीएचओ पहले भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और जिलाधिकारी (DM) सहित अन्य आला अधिकारियों से मिल चुके हैं। आज लगभग 40 सीएचओ दूर-दराज के क्षेत्रों से विकास भवन पहुंचे और सीडीओ से मिलकर अपनी स्थिति स्पष्ट की। सीएचओ ने यह भी बताया कि उनकी मूल ड्यूटी आयुष्मान आरोग्य मंदिर केंद्रों पर है, लेकिन उन्हें 40 किलोमीटर दूर तक विभिन्न कार्यक्रमों में लगाया जा रहा है। इससे उनके मूल कार्य प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
