Rajasthan News: जयपुर में फॉरएवर यूनिवर्स ग्रैंड फिनाले, ग्लोरिया कोतवाल और तन्वी खैरनार ने जीते प्रमुख खिताब.
जयपुर में आयोजित फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैंड फिनाले सीजन 5 में पश्चिम बंगाल की ग्लोरिया कोतवाल ने मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता। महाराष्ट्र की तन्वी यतीन खैरनार को फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया।
jaipur
4:17 PM, Jan 15, 2026
Share:


पश्चिम बंगाल की ग्लोरिया कोतवाल ने मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों।
जयपुर में आयोजित फॉरएवर यूनिवर्स और इंडिया ग्रैंड फिनाले सीजन 5 में पश्चिम बंगाल की ग्लोरिया कोतवाल ने मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब जीता। महाराष्ट्र की तन्वी यतीन खैरनार को फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की नीम शुक्ला मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स इंडिया रनर-अप 2025 रहीं। वहीं, महाराष्ट्र की तनिष्का महेन्द्र जैन ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। फॉरएवर मिस टीन स्टेट 2025 की विजेताओं में महाराष्ट्र से अंशी वेदक, कर्नाटक से ऐश्वर्या, ओडिशा से प्रशंसा पाणिग्रही, आंध्र प्रदेश से परिताला दिव्या, गुजरात से जयानी मैत्रेयी, पश्चिम बंगाल से ग्रेस प्रोगन्या बिस्वास, तेलंगाना से प्रीति यादव, केरल से अन्ना एलिजाबेथ और पंजाब से अक्षरा चौहान शामिल रहीं। चंडीगढ़ से गीतांजलि ने फॉरएवर मिस टीन चंडीगढ़ 2025 का खिताब जीता। अन्य विजेताओं में तनिष्का शंकर वजुकर (फॉरएवर मिस टीन महाराष्ट्र रनर-अप 2025), चाहना श्री (फॉरएवर मिस टीन कर्नाटक 2025 रनर-अप) और अरुणिमा साहू (फॉरएवर मिस टीन ओडिशा रनर-अप 2025) शामिल हैं। मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स स्टेट विजेताओं में महाराष्ट्र से वरुष्का चेतन राजगडकर, कर्नाटक से कृतिका, उत्तर प्रदेश से काव्या बिष्ट, ओडिशा से ममता भूमिया और हरियाणा से सबुरी रहीं। आयशा पटेल मिस टीन फॉरएवर यूनिवर्स महाराष्ट्र 2025 फर्स्ट रनर-अप बनीं। फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल और निदेशक जया चौहान ने बताया कि उनका संगठन प्रतिभागियों को गहन प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह प्रशिक्षण उन्हें ग्लैमर और फैशन उद्योग के साथ-साथ किसी भी पेशेवर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करने में सक्षम बनाता है। राजेश अग्रवाल ने यह भी बताया कि फॉरएवर स्टार इंडिया ब्यूटी पेजेंट जगत का एकमात्र ऐसा मंच है, जहाँ नामांकन से पहले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए एक विशिष्ट डिजिटल आईडी बनाई जाती है। डिजिटल विशेषज्ञ इस आईडी को गूगल पर शीर्ष पर रखने की रणनीति पर काम करते हैं।
विज्ञापन
फॉरएवर यूनिवर्स एवं फॉरएवर इंडिया ग्रैंड फिनाले की कोरियोग्राफी और निर्देशन ख्यातिप्राप्त कोरियोग्राफर शाय लोबो ने किया। उनकी टीम में उत्तम भगत, वीनू मिश्रा और सुपरमॉडल पारुल मिश्रा भी उपस्थित रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध डिजाइनर सादिक रजा, प्रशांत मजूमदार, विष्णु, अशफाक खान, आरिफ खान और रानू बेनीवाल ने मॉडल्स को अपने शानदार परिधानों से सजाया। मेकअप और मेकओवर के लिए लैक्मे एकेडमी जयपुर से युगल दुबे, बादल, मीनाक्षी शर्मा, मंदाकिनी और अतिथि केशरवानी के साथ जिनातिया से जीनतबानो और मेकअप बाय सानिया अली से सानिया ने भी कार्यक्रम में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। लगातार सफल आयोजनों और वैश्विक पहचान के कारण फॉरएवर स्टार इंडिया आज ब्यूटी पेजेंट इंडस्ट्री में शीर्ष स्थान पर पहुँच चुका है।
