मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news sp strict on negligence of ilia police station order for investigation on delay and light sections in assault case

Chandauli News: इलिया थाने की लापरवाही पर एसपी सख्त, मारपीट मामले में देरी व हल्की धाराओं पर जांच के आदेश.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी संवेदनशील मामले, विशेषकर मारपीट के मामलों में लापरवाही न बरती जाए और बिना विलंब उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। किसी भी स्थिति में धाराओं का न्यूनीकरण न किया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।"

chandauli

5:55 PM, Apr 16, 2026

Share:

Chandauli News: इलिया थाने की लापरवाही पर एसपी सख्त, मारपीट मामले में देरी व हल्की धाराओं पर जांच के आदेश.
logo

थाना इलिया, एसपी चंदौली आकाश पटेल.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया (चंदौली).

चंदौली। जनपद के थाना इलिया क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुरवा में 12 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए इस प्रकरण में आरोप लगाया गया था कि घटना के बावजूद समय पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लिया है। प्राथमिक जांच में थाना स्तर पर लापरवाही सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, घटना में न केवल मुकदमा दर्ज करने में विलंब किया गया, बल्कि अपेक्षाकृत हल्की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जबकि पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में ही सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मारपीट जैसे मामलों में तत्काल और सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी चकिया को निर्देशित किया है कि वह थाना प्रभारी इलिया एवं संबंधित हल्का इंचार्ज की भूमिका की जांच कर दो दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

साथ ही प्रकरण में सुसंगत धाराएं बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सख्त हिदायत दी है कि किसी भी संवेदनशील मामले, विशेषकर मारपीट के मामलों में लापरवाही न बरती जाए और बिना विलंब उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में धाराओं का न्यूनीकरण न किया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता का पुलिस व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.