Chandauli News: डीसीएम से बिहार ले जाए जा रहे गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार.
"बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया के अनुसार, तस्कर गोवंश को पहले बिहार के मेलों में बेचते हैं, जहां से उन्हें आगे बड़े वाहनों के जरिए अन्य राज्यों में भेजा जाता है। कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर छोटे-छोटे वाहनों में एक-एक पशु ले जाने की रणनीति अपनाते हैं।"
chandauli
10:51 PM, Apr 5, 2026
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया तस्कर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए वध के लिए ले जाए जा रहे गोवंश को बरामद किया है। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम टेढ़ी पुलिया, ग्राम सराय के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक डीसीएम वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें एक गोवंश (गाय) लदी मिली। पूछताछ में सामने आया कि इसे बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से नन्दू सिंह निवासी मुस्तफाबाद बेनीपुर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बलुआ थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया के अनुसार, तस्कर गोवंश को पहले बिहार के मेलों में बेचते हैं, जहां से उन्हें आगे बड़े वाहनों के जरिए अन्य राज्यों में भेजा जाता है। कार्रवाई से बचने के लिए तस्कर छोटे-छोटे वाहनों में एक-एक पशु ले जाने की रणनीति अपनाते हैं। इस अभियान में उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र पांडेय, अब्दुल कादिर और कांस्टेबल गौरव शुक्ला की भी अहम भूमिका रही।
